जगदलपुर, 14 फरवरी 2025 – बस्तर पुलिस ने अडावाल क्षेत्र में नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 780 अल्प्राजोलम टैबलेट और एक मोटरसाइकिल (CG 17 KR 0165) बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष भूषण (31) और रजनीश जोना (52) के रूप में हुई है। बोधघाट थाना पुलिस को सूचना मिलने पर विशेष टीम ने छापेमारी कर इन्हें पकड़ा। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्ती की जा रही है और जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है
