बसना विधायक संपत अग्रवाल को हार्ट अटैक:रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, रात में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Must Read

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के बसना विधानसभा से बीजेपी विधायक संपत अग्रवाल को हार्ट अटैक आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक संपत अग्रवाल का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें देर रात मोवा (रायपुर) स्थित श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया है।

शुक्रवार की रात उन्हें बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। इसके बाद संपत अग्रवाल का इलाज बालाजी अस्पताल के डॉ. देवेंद्र नायक और उनकी टीम की निगरानी में किया जा रहा है।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This