प्रदेश के पर्यटन स्थलों की वोटिंग:केंद्र सरकार का ‘देखो अपना देश’ अभियान, छत्तीसगढ़ की जगहों को राष्ट्रीय धरोहर की मिल सकती है पहचान

Must Read

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को देश की धरोहर के रूप में पहचान मिल सकती है। केंद्र सरकार इसके लिए वोटिंग करवा रही है। प्रदेश के लोग इसमें वोट दे पाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “देखो अपना देश” अभियान में भागीदार बनें।

इस अभियान के तहत देशभर के लोगों को अपने राज्य के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों के लिए वोट करने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों को पूरे देश में पहचान दिलाने का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे अपने राज्य के लिए वोट करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।”

वोटिंग के लिए नागरिकों को वेबसाइट https://forms.gle/ANvrFcQqxg55EkSw7 का उपयोग करना होगा। इस फॉर्म के माध्यम से लोग छत्तीसगढ़ के उन स्थलों के लिए वोट कर सकते हैं, जिन्हें वे राज्य और देश का गौरव मानते हैं। राज्य सरकार ने भी सभी से आग्रह किया है कि वे इस लिंक को अपने सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में भाग ले सकें।

इस अभियान में वोट करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2024 है। इसके बाद, चुने गए गंतव्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, और यह अवसर हमें अपनी धरोहर, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को देशभर में फैलाने का मौका देता है। श्री साय ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और छत्तीसगढ़ को भारत का गौरव बनाने में मदद करें।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This