Friday, February 13, 2026

पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने किया जगदलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कहा अयोध्या के तर्ज पर बन रहा है जगदलपुर रेलवे स्टेशन,जगदलपुर रेलवे स्टेशन में बढ़े यात्री सुविधाएं इसके लिए उठाए जा रहे हैं सार्थक कदम

Must Read

पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने आज बस्तर जिले के केके लाइन के अंतर्गत जगदलपुर मंडल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य रूप से रेल संचालन के सुरक्षा पहलुओं, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम और समग्र बुनियादी ढांचे की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि यात्री और माल ढुलाई दोनों के लिए उपयोग होने वाले इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर में सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध रेल आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
इस यात्रा के दौरान, परमेश्वर फंकवाल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक, यात्री-अनुकूल केंद्रों में बदलना है, जिनमें बेहतर प्रतीक्षा कक्ष, चौड़े आवागमन क्षेत्र, बेहतर प्लेटफार्म, आकर्षक बाहरी स्वरूप और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए उच्चतर सुविधाएं शामिल हैं।
विभिन्न परियोजना स्थलों पर महाप्रबंधक ने अधिकारियों से बातचीत की और प्रगति की निगरानी की, जिसमें सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन, गुणवत्तापूर्ण निष्पादन और समय पर परियोजना पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जगदलपुर में अमृत स्टेशन,भारतीय रेलवे के लिए प्राथमिकता हैं, क्योंकि इनसे यात्रियों की सुविधा, स्टेशन का वातावरण और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने अपने निरीक्षण के विषय में जानकारी देते हुएं कहा कि वह जगदलपुर रेलवे स्टेशन में दिव्यांग यात्रियों सहित अन्य सभी यात्रियों के लिए सुविधाएं बेहतर कैसे हो इसके विषय में प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत जगदलपुर में भवन अभी निर्माणाधीन है यहां यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने बस्तर आर्ट के साथ एक शानदार पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है इसके अतिरिक्त 12 मीटर का एक फुट ओवर ब्रिज ( FOB )का निर्माण पूर्ण होने वाला है उसके फ्लोरिंग का कार्य जारी है । उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि यात्रियों को फूट ओवर ब्रिज के पास ही ऑटो की सुविधा मिल जाए उन्हें इसके लिए प्लेटफार्म आना न पड़े। उन्होंने कहा कि जगदलपुर रेलवे स्टेशन अयोध्या के रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बना है।
परमेश्वर फ़ंकवाल ने बताया कि जगदलपुर के अमृत स्टेशन में सामने के हिस्से में कॉरिडोर नहीं था जिसे रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिया बनाया ,और टिकट काउंटर को भी कुछ अंदर ले जाया गया है जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान,परमेश्वर फंकवाल के साथ मंडल रेलवे प्रबंधक ललित बोहरा, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रधान मुख्य अभियंता, प्रधान मुख्य संचालन प्रबंधक, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता, प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक और संबंधित विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

    Latest News

    PM Modi : दिल्ली में सत्ता का नया केंद्र पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ का किया उद्घाटन, अब इसी बिल्डिंग से चलेगी सरकार

    PM Modi , नई दिल्ली — देश की राजधानी में शुक्रवार को एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री...

    More Articles Like This