Tuesday, February 24, 2026

पुराने वर्ष की विदाई व नववर्ष 2026 के आगमन पर डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने लगाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, नए साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, नशे में या रैश ड्राइविंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Must Read
सूरजपुर। अगर आप नए साल 2026 का जश्न मनाने जा रहे हैं और नशे में हैं या फिर रैश ड्राइविंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि नए वर्ष में हुड़दंगियों को रोकने के लिए सूरजपुर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। किसी परेशानी अथवा कार्यवाही से बचने के लिए संयमित रहकर नए वर्ष का जश्न मनाए अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने वर्ष की विदाई व नववर्ष 2026 के आगमन पर जिले के सभी प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों, पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सीएसपी व एसडीओपी सहित थाना-चौकी प्रभारियों को 31 दिसम्बर के रात्रि 7 बजे से रात्रि 1 बजे तक प्रभावी रूप से पैदल गश्त व पेट्रोलिंग करने, फिक्स प्वाईंट पर सजगता से चेकिंग करने, ड्रंक एंड ड्राईव और यातायात नियमों के उल्लघंन पर कार्यवाही तथा नए वर्ष में जिले के सभी पिकनिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई है। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर सूरजपुर पुलिस की विशेष पैनी नजर रहेगी। नववर्ष के दौरान 7 राजपत्रित अधिकारी सहित निरीक्षक व करीब 500 पुलिस अधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर ढाबों, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध शराब सेवन, हुड़दंग एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नववर्ष के स्वागत के लिए पुलिस की विशेष तैयारी। 31 दिसंबर की रात से ही नए वर्ष का जश्न शुरू हो जाता है. इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम कर रही है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग, दो पहिया वाहन में तीन सवारों की चेकिंग की जाएगी। इसके लिए जिले के थाना क्षेत्र में 22 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं और 500 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 31 दिसंबर को रात 7 बजे से 1 बजे तक और 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक चेकिंग की जाएगी। ऐसे में नशे में या नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर हुड़दंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई। डीआईजी व एसएसपी ने यह भी बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट करने और सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस के अधिकारी व जवानों की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग पाटी का गठन किया गया है जो चिन्हांकित स्थानों व मार्गो पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा सभी सीएसपी/एसडीओपी भी चौक-चौराहों पर सक्रिय होकर ड्यूटी करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखेंगे।
पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की भारी तैनाती। नए वर्ष के स्वागत के दौरान जिले के पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी पिकनिक स्थलों पर तैनात पुलिस अधिकारी व जवानों को निर्देशित किया गया है कि यहां आने वाले लोगों को सुरक्षा के लिहाज से उन्हें सावधानी बरतने, झरना, जल स्त्रोतों, पोखरी के प्रतिबंधित स्थलों की ओर न जाने की समझाईश देने और सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही होमगार्ड के प्रशिक्षित गोताखोरों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके।
नागरिकों से अपील। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आमजन से अपील की है कि नव वर्ष के अवसर पर गलत अफवाहो पर ध्यान ना दें और यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को देवें। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुये है। नव वर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे। किसी भी संदिग्ध/असामान्य गतिविधि या संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस कर्मियों या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193999 पर सूचना दे।
    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This