पीएम मोदी महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे:11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट देंगे; स्व-सहायता समूहों को 5000 करोड़ का लोन जारी करेंगे

Must Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। जहां उन्होंने लखपति दीदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने योजना की लाभार्थी महिलाओं से चर्चा भी की।

पीएम 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट बांटेंगे। इसके अलावा वे स्व सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और लगभग पांच हजार करोड़ का लोन भी जारी करेंगे।

लखपति दीदी योजना में अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। जबकि सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।

महाराष्ट्र के अलावा पीएम मोदी राजस्थान भी जाएंगे। यहां वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के एक समारोह में शामिल होंगे। यहां मोदी हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This