Saturday, January 17, 2026

पंकज जायसवाल का निधन,रविवार की सुबह अंतिम संस्कार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा, छत्तीसगढ़। विगत एक लंबे अरसे से अस्वस्थ सेवाभावी ,सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय भागीदारी देने वाले पंकज जायसवाल (56) का आज 29 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे निधन हो गया। वे कोरबा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. उमा शंकर जायसवाल के सुपुत्र थे। पंकज जायसवाल के निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, पंकज जायसवाल लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार, समाज और नगर के लिए सदैव सहयोगी रहे बेहद सहज सरल पंकज जायसवाल का जाना उनके लिए एक अपूरणीय क्षति है।वे रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी रहे थे।
इस दुखद घड़ी में, कोरबा नगर के सभी वर्गों ने जायसवाल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

0 अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे

पंकज जायसवाल की अंतिम यात्रा 30 नवंबर रविवार को प्रातः 10 बजे डॉक्टर जायसवाल गली, गांधी चौक स्थित निवास से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम जाएगी

Latest News

कलेक्टर के सख़्त निर्देश पर पांच राइस मिलों में दी गई औचक दबिश, सक्ती जिले में पांच राइस मिल हुए सील, अवैध गतिविधियों पर...

सक्ती,// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के स्पष्ट एवं कड़े निर्देशों के तहत धान खरीदी के अंतिम चरण में जिला...

More Articles Like This