नदी में अचानक आई बाढ़, 20 घंटे तक पेड़ के सहारे फंसा रहा बुजुर्ग किसान, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

Must Read

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते सोमवार जिले के फरसगांव ब्लॉक के ओडागांव बारदा नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी के बगल में मौजूद एक खेत में काम कर रहा बुजुर्ग किसान फंस बाढ़ में फंस गया। इस दौरान करीब 20 घंटे तक वह अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ के सहारे फंसा रहा. आज सुबह  की टीम ने बुजुर्ग का सफल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।

बता दें कि 20 घंटे तक बाढ़ के पानी में एक पेड़ के सहारे फंसे रहने के बावजूद बुजुर्ग की हालत पूरी तरह सामान्य है और अपने पैरों पर चल फिर रहा है। 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुरुजू राम नाग के मुताबिक वह सोमवार को खेत में काम करने गया था, तभी अचानक बारदा नदी का जल जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान वह पहले खेत में रखवाली के लिए बनी झोपड़ी में गया, लेकिन पानी भरने से झोपड़ी बह गई। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ गया और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बुजुर्ग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को बुजुर्ग किसान के बाढ़ में फंसे होने की सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना के बाद धनोरा पुलिस और राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बुजुर्ग के रेस्क्यू के लिए  की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद SDRF की टीम मोटर बोट की सहायता से बुजुर्ग तक पहुंची और उसे सकुशल बाहर निकला। प्रशासन ने लोगों से पानी का जलस्तर बढ़ने पर नदी-नालों के करीब न जाने की अपील की है।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This