Tuesday, February 24, 2026

नगरनार थाना क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Must Read

बस्तर/ नगरनार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में तलवारनुमा हथियार और धारदार लोहे के बंडा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मारकेल माहरा पारा निवासी नरेश बघेल (19) स्कूल के पास तलवारनुमा हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया। वहीं ग्राम चोकावाड़ा पटेल पारा निवासी जोली रेड्डी (19) चौक पर धारदार लोहे का बंडा लहराकर हंगामा कर रहा था, जिसे पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

    Latest News

    AI Summit Uproar : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ‘मास्टरमाइंड’ कांग्रेस बोली- “यह मोदी की सनक और तानाशाही”

    नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को...

    More Articles Like This