Wednesday, February 11, 2026

दीपावली पर एक दीप पितरों के नाम पवित्र स्थान मुक्ति धाम में…. श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती के तरफ से आप सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं बधाई

Must Read

जैसे कि आप सभी को ये बात पता होगा कि हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती के द्वारा धर्मिक कार्य सेवा कार्य एवं सभी के सहयोग के लिये जागरूक रहते है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये विस्तार में चर्चा करता हूँ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती के सभी सदस्य पिछले 2 सालों से सक्ती के सार्वजनिक मुक्तिधाम एवं समीप में लगे मारवाड़ी मुक्तिधाम में दीपावली के शुभदिन में रात्रि के समय अपने पितरों के याद में दीपक जलाकर वही आतिशबाजी कर पूर्वजो को नमन करते आ रहे है।
इसी सम्बन्ध में हम सभी ने एक मुहिम की शुरुआत करने का प्रयास कर रहे है कि आप सभी नगर के प्रत्येक घर से कम से कम 1 दीपक घी का या तेल का लेकर रात्रि 09 बजे हमारे साथ आप सभी चलकर दोनों मुक्तिधाम को रौशन कर पितरों को नमन करे और एक फूल झड़ी अवश्य जलाये🙏🏻 और एक निवेदन इस मुहिम को सिर्फ सक्ती ही नही सभी गांव सहर छत्तीसगढ़ एवं पूरा भारत वर्ष में इस प्रकार से मुक्ति धाम में साल में एक बार बडी दीपावली के दिन कम से कम एक दीपक जलाने की एक प्रथा तैयार हो।

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This