प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी से आत्मीय भेंट कर प्रदेश में हमारी सुशासन सरकार के विकास कार्यों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर सार्थक व विस्तृत चर्चा की।
छत्तीसगढ़ को विकास, विश्वास और संगठनात्मक सशक्तिकरण के पथ पर और तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं और इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन जी, श्री अखिलेश सोनी जी, श्री नवीन मार्कंडेय जी, प्रदेश मंत्री श्री अमित साहू जी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विजय शंकर मिश्रा जी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
