दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी:केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में नाम का प्रस्ताव रखा, बोली- विषम परिस्थियों में लिया फैसला

Must Read

केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी  की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने विषम परिस्थियों में ये फैसला लिया है। केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला, इसलिए उन्होंने जेल से जनहित सरकार चलाई और बाहर आकर इस्तीफे का ऐलान किया।

शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल  विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। इसी हफ्ते नए  और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है।

13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बदल दिया है, इससे आम आदमी पार्टी का भाग्य नहीं बदलने वाला। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अनिच्छा से सीएम बनाया। मनीष सिसोदिया के दबाव के कारण वे मनचाहा सीएम नहीं बना पाए। मनीष सिसोदिया के कारण ही उन्हें सारे विभाग दिए गए। उनके दबाव में ही आतिशी को सीएम बनाया गया है। चेहरा बदल गया है लेकिन भ्रष्ट चरित्र जस का तस है और दिल्ली की जनता जवाब मांगेगी…”

गोपाल राय ने कहा, “जिस तरह भाजपा ने देश के पीएम ने षडयंत्र करके, एजेंसियों का दुरुपयोग करके दिल्ली की सरकार और आम आदमी पार्टी को तोड़ने का अभियान चलाया। उस अभियान को तोड़ते हुए हमने अपना काम जारी रखा। इन्होंने कोशिश की केजरीवाल जेल में इस्तीफा दें, लेकिन उन्होंने जेल में इस्तीफा नहीं दिया। केजरीवाल ने सरकार चलाई। उनकी ताकत ईमानदारी है। उन्होंने वो काम किया, जो आज देश में कोई राज्य सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने फैसला किया कि सुप्रीम अदालत ने हमें जेल से बाहर कर दिया है, लेकिन जब तक दिल्ली की जनता दोबारा चुनकर उन्हें नहीं भेजती, वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ कि चुनाव नवंबर तक कराए जाएं।”

आतिशी को सीएम बनाए जाने पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने बधाई दी, लेकिन उन्होंने कहा कि सीएम बदलने से कुछ बदलने वाला नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी को बधाई हो, हम भी चुनाव के लिए तैयार हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि  के नेता पार्टी का कायाकल्प करने की कोशिश कर रहे हैं। वे भूल जाते हैं कि वे पार्टी का चेहरा बदल सकते हैं, लेकिन चरित्र नहीं। वे अपने चरित्र पर लगे भ्रष्टाचार के काले दागों को नहीं धो सकते। दिल्ली की जनता के लिए चुनाव में एकमात्र मुद्दा अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार होगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठता है क्योंकि जनादेश अरविंद केजरीवाल का है।

जनता ने अरविंद केजरीवाल को चुना है। जब तक जनता उन्हें दोबारा नहीं चुनेगी, तब तक वे  की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। चुनाव होने तक हममें से कोई एक उस कुर्सी पर बैठेगा।दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी कि वे  ऑफिस नहीं जाएंगे और न ही किसी फाइल पर साइन करेंगे। यानी जेल से बाहर आने और मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पास पावर नहीं रही।दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है। यानी सरकार के पास चुनाव में सिर्फ 5 महीने ही बचे हैं। इस दौरान सरकारें लोक-लुभावन चुनावी फैसले लेती हैं। केजरीवाल कोर्ट की शर्तों में बंधे हैं। जेल से छूटने के बाद केजरीवाल के साथ सहानुभूति है। दो-तीन महीने पहले दिल्ली में चुनाव की मांग कर केजरीवाल इसे भुनाना चाहेंगे।

दिल्ली शराब नीति केस में नाम आने और गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग कर रहे थे। इस्तीफा देने के बाद वे भाजपा नेताओं को सीधे कह सकेंगे कि सिर्फ आरोप रहते उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। अब उनकी ईमानदारी का फैसला जनता करेगी।

केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से भले हट जाएं, लेकिन वे आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक बने रहेंगे। इस्तीफे के बाद उनका पूरा फोकस हरियाणा विधानसभा चुनाव पर होगा। वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए फुल टाइम प्रचार कर पाएंगे।  कांग्रेस से गठबंधन पक्का नहीं होने के बाद सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल खुद हरियाणा में सिरसा जिले के सिवानी गांव के रहने वाले हैं।

इसके बाद वे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर फोकस करेंगे। झारखंड में आप झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

  • मार्च 2024 में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इसके बाद वीके सक्सेना ने दिल्ली  अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जांच की सिफारिश की। हालांकि आप ने आरोपों का खंडन किया था।2021 में केजरीवाल सरकार नई शराब नीति लाई। जुलाई 2022 में  ने इसमें गड़बड़ी बताते हुए  जांच की सिफारिश की। अगस्त 2022 में ने केस दर्ज किए। केजरीवाल को  और ने गिरफ्तार किया, उन्हें घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। जुलाई में  और सितंबर में  केस में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। वे करीब 177 दिन तिहाड़ जेल में रहे।11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कंट्रोल का अधिकार दिल्ली सरकार को दिया। साथ ही कहा कि दिल्ली  राज्य सरकार की सलाह पर ही काम करेंगे। यह आदेश आने के कुछ देर बाद  अरविंद केजरीवाल ने सर्विस सेक्रेटरी आशीष मोरे को हटा दिया था।  ने आशीष मोरे के खिलाफ लिए गए इस फैसले पर रोक लगा दी है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है। ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली सक्सेना को लिखी चिट्ठी में कहा है कि उसने करोलबाग में एक प्रोजेक्ट दिलाने के गिफ्ट के तौर पर घर के रिनोवेशन के लिए फर्नीचर भेजा था। इसमें राल्फ लॉरेन और विजनायर ब्रांड का फर्नीचर भी शामिल था। इसके अलावा 90 लाख रुपए की चांदी की क्रॉकरी भी उन्हें दी।

    चुनाव आयोग ने 10 अप्रैल 2023 को आम आदमी पार्टी को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया था। किसी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना जरूरी होता है। पार्टी दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात में 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है।

    दिल्ली के अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पार्टी का संगठन हरियाणा और गुजरात में भी मजबूत है। पार्टी के लोकसभा में तीन जबकि राज्यसभा में 10 सांसद है। देश के अन्य राज्यों में भी  के कैडर एक्टिव हैं।

Latest News

आतिशी ​कब लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, तय हो गई डेट, संभालेंगी अरविंद केजरीवाल की जगह

दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी 21 सितंबर...

More Articles Like This