Saturday, August 2, 2025

तरुण धुर्वे बने युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के ब्लॉक सचिव

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष जयकिशन पटेल द्वारा युवा कांग्रेस कोरबा (ग्रामीण) के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसी कड़ी में रजगामार निवासी तरुण धुर्वे को ब्लॉक सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

तरुण धुर्वे की नियुक्ति से उनके समर्थकों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए तीनों अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

 

तरुण ने कहा कि वे युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Latest News

रिटायर्ड अफसर का बड़ा खेल: संविदा पर कुर्सी संभालकर 3.25 करोड़ का गबन

गरियाबंद। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने रिटायरमेंट के बाद संविदा के सहारे कुर्सी संभाली और फिर खुद के कल्याण...

More Articles Like This