Thursday, February 26, 2026

जिले में तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महा अभियान का शुभारंभ, प्रथम दिवस में ही 2458 से अधिक कार्ड बनाये गए

Must Read

सूरजपुर/26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में सूरजपुर जिले में बुधवार को तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महा अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य जिले के समस्त विकास खंडों में उन पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें आयुष्मान भारत एवं वय वंदना कार्ड उपलब्ध कराना है, जो अभी तक इस योजना के लाभ से वंचित हैं। यह अभियान लगातार तीन दिन 28 फरवरी तक चलेगी।
प्रथम दिवस में अंतिम प्राप्त आंकड़े के अनुसार लगभग 2458 आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। सीएमएचओ श्री डा. कपिल पैकरा के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय चलने वाले आयुष्मान महा अभियान शिविर में माइक्रो प्लान के तहत 200 से अधिक वंचित हितग्राहियों वाले ग्राम पंचायतों पर विशेष फोकस किया गया है। महा अभियान के प्रथम दिवस में जिले की उन समस्त ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी गई, जहां 200 से अधिक पात्र हितग्राही आयुष्मान व वय वंदना कार्ड से वंचित थे। इन ग्राम पंचायतों को विशेष लक्ष्य मानते हुए स्वास्थ्य विभाग का समस्त अमला एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। सभी विकास खंडों में अभियान की व्यापक पहुंच हेतु महा अभियान जिले के समस्त छः विकास खंडों में एक साथ संचालित किया गया है। प्रत्येक विकासखंड में पात्र हितग्राहियों तक पहुंचकर कार्ड पंजीयन करने का कार्य किया जा रहा है।
विकासखंड सूरजपुर में शिवनंदनपुर, गोविंदपुर, सतपता, कुंज नगर, बसदेई, कसकेला इत्यादि,विकासखंड रामानुजनगर में ग्राम सुरता, परशुरामपुर, देवनगर, मदानेश्वरपुर आदि, विकासखंड भैयाथान में ग्राम बत्रा, बरसेगा, बनजा, लक्ष्मीपुर इत्यादि, विकासखंड ओड़गी में नवगई, बिहरपुर, अवंतिकापुर, पार्सल खोहिर एवं विकासखंड प्रतापपुर में खड़गवां कला, सोनगरा, श्याम नगर, डांडकरवा आदि ग्राम पंचायतों में अभियान संचालित किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर स्थल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय पर जाकर आयुष्मान भारत एवं वय वंदना कार्ड का पंजीयन अवश्य करायें।

    Latest News

    Trump Third Country Deportation Policy : ट्रंप की डिपोर्टेशन पॉलिसी पर कोर्ट का हंटर ‘तीसरे देश’ भेजने का फैसला गैरकानूनी घोषित

    Trump Third Country Deportation Policy , वॉशिंगटन — अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े आव्रजन (Immigration) फैसलों को न्यायपालिका से...

    More Articles Like This