Thursday, January 22, 2026

जांजगीर-चाम्पा : ग्राम चंगोरी में पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाई नशामुक्ति की मिसाल — SP विजय कुमार पांडेय ने किया महिला कमांडो का सम्मान

Must Read

जांजगीर-चाम्पा। समाज में बढ़ती नशाखोरी और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम चंगोरी (थाना अकलतरा क्षेत्र) में पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) उपस्थित रहे।

 महिलाओं की जागरूकता की सराहना, SP ने किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान SP विजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ समय पूर्व ग्राम चंगोरी की महिलाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अवैध महुआ शराब और लाहन को पकड़वाया था। इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की थी।
महिलाओं की इस जागरूकता की सराहना करते हुए SP ने महिला कमांडो सदस्यों का सम्मान भी किया।

    Latest News

    CG NEWS : बॉलीवुड अभिनेता मोहित साहू पर युवती से मारपीट का आरोप, उज्जैन ले जाकर शादी के बाद मुकरने का दावा

    रायपुर। राजधानी रायपुर में बॉलीवुड अभिनेता मोहित साहू के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का...

    More Articles Like This