जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छात्रों के बीच पहुँचकर उनके साथ समय बिताया और नेवताभोज के दौरान बच्चों को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसकर सभी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री के इस सादगी भरे व्यवहार की हर ओर सराहना हो रही है।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, शिक्षा विभाग के जेडी एच.आर. सोम, डीईओ बलिराम बघेल सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर शैक्षणिक उपलब्धियों और ऐतिहासिक योगदान को भी प्रदर्शित किया गया।
