Thursday, January 22, 2026

छपोरा में श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में, शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सक्ती,जिला पंचायत सदस्य,सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह

Must Read

छपोरा ग्राम में स्थित माँ घाटगोसाईन दाई मंदिर परिसर में श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया गया। यह दिव्य आयोजन माघ नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से संध्या 7:30 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा।

कथा के शुभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य (सभापति) राजा धर्मेंद्र सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उनके आगमन पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा पुष्पमाला एवं जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। राजा धर्मेंद्र सिंह ने माँ घाटगोसाईन दाई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. श्री अनुराग दुबे जी (श्री महाकालेश्वर धाम, रतनपुर) द्वारा किया जा रहा है। कथा में देवी महात्म्य, भक्ति, ज्ञान और संस्कारों का सुंदर वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इस आयोजन के मुख्य यजमान सुरेश डनसेना, दादूलाल डनसेना, बाबूलाल डनसेना एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर माँ भगवती की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। साथ में पुष्पेंद्र चंद्रा, नरेंद्र गबेल, रोहित सिदार, नविन प्रदान उपस्थित रहे।

    Latest News

    Negligence In Welcoming leaders : नेताओं के स्वागत में छात्रों को खड़ा कराना पड़ा भारी, हेड मास्टर सस्पेंड; शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। जिले की पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर में विद्यार्थियों से नेताओं का स्वागत कराए जाने के मामले में शिक्षा...

    More Articles Like This