Friday, July 11, 2025

छत्तीसगढ़ में 188 जजों का ट्रांसफर:4 जिलों के प्रधान न्यायाधीश बदले; 33 सीनियर सिविल जजों के भी तबादले

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 188 जजों के तबादले का आदेश जारी किया है। ट्रांसफर में 4 जिलों के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीशों को भी बदला गया है। 8 अलग-अलग आदेश जारी कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन तक ट्रांसफर हुए हैं।

4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 4 सीजेएम रैंक के जज, 60 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले हुए हैं। 33 सीनियर सिविल जजों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं। 87 सिविल जज जूनियर डिवीजन के भी तबादले हुए हैं।

सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े को बस्तर (जगदलपुर) का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। किरण चतुर्वेदी प्रोसिडिंग ऑफिसर छत्तीसगढ़ स्टेट वक्फ ट्रिब्यूनल रायपुर को कोंडागांव जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

राजनांदगांव की फैमिली कोर्ट की जज विनीता वार्नर को सूरजपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

दुर्ग के फैमिली कोर्ट की प्रधान न्यायाधीश गिरिजा देवी मरावी को मुंगेली का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

जगदलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार ठाकुर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है।

देखें सिविल जजों की ट्रांसफर लिस्ट-

Latest News

क्या कोरबा नगर निगम अतिक्रमण हटाने में नाकाम,इंदौर की तर्ज पर कैसे होगा विकास

छत्तीसगढ़/कोरबा. नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों अतिक्रमणकारियों की बाढ़ सी आ गई है मुख्य मार्ग में खुलेआम...

More Articles Like This