छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई को मार डाला:5 दिन में 3 लोगों का किया मर्डर, गांव से किडनैप कर ले गए थे जंगल

Must Read

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी के भाई को मार डाला। बताया जा रहा है कि नक्सली गांव से अगवा कर ले गए थे। जंगल में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने 7 दिन में तीसरे ग्रामीण का मर्डर किया है। पूरा मामला मिरतूर थाना क्षेत्र के तिमेनार का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुदरू कारम (27) है। कारम सन्नू का भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद कार्यरत है। कारम खेती किसानी का काम कर रहा था, तभी कुछ नक्सली पहुंचे। वहां से उसे उठाकर ले गए और मारकर फेंक दिए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस जवान के भाई को नक्सली गांव से अगवा कर ले गए और मार डाला। (फाइल फोटो)

22 अगस्त को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जमीदार लांचा पुनेम की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया था। जन अदालत में खड़ाकर मौत की सजा दी थी। इसके बाद नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया था। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

शव के पास एक पर्चा भी मिला है। गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है कि 4 बार जन अदालत लगाए थे। हर बार जमीदार लांचा पुनेम को समझाइश दिए थे। बार-बार समझाने के बाद भी ये माना नहीं।

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर जमीदार लांचा पुनेम की हत्या कर दी। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 26 अगस्त को नक्सलियों ने एक युवक को जनअदालत लगाकर मौत की सजा दी थी। मर्डर के बाद लाश को फेंक दिए। युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। मामला भैरमगढ़ एरिया का है।

मृत युवक का नाम सीतू मंडावी है। ये भैरमगढ़ के जैगुर का रहने वाला था। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक को जनअदालत लगाकर मौत की सजा दी है। मर्डर के बाद लाश को फेंक दिए। बताया जा रहा है कि युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगा था। तीन दिन के भीतर ये दूसरी हत्या है। पूरा मामला भैरमगढ़ एरिया का है।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जमीदार की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जन अदालत में खड़ाकर मौत की सजा दी है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को गांव के पास फेंक दिया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This