छत्तीसगढ़ में धारदार हथियार से सरपंच को काट डाला:गांव में घूम-घूमकर दोस्त कह रहा था- मैंने विक्रम को मार दिया है

Must Read

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात सरपंच को धारदार हथियार से काट डाला। बताया जा रहा है कि गांव में ही एक शख्स के घर में लहूलुहान लाश मिली है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले का नाम विक्रम सिन्हा है, जो खेरथा ग्राम पंचायत का सरपंच था। विक्रम सिन्हा युवा सरपंच था। पहली बार में ही उसने पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। कार्यकाल समाप्त होने वाला था।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात सरपंच को धारदार हथियार से काट डाला।

बताया जा रहा है कि पुलिस को जिसके घर से विक्रम सिन्हा की लाश मिली है, उसका नाम रामजी प्रजापति है। दोनों के बीच दोस्ती भी है। दोनों दोस्त अक्सर गांव में साथ में बैठकर शराब पीते थे। दोनों साथ में आना जाना भी करते थे।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक रामजी प्रजापति गांव में घूम-घूमकर कह रहा था कि उसने विक्रम सिन्हा को धार हथियार से मार डाला है। रामजी प्रजापति हत्या क्योंकि इसकी वजह किसी को नहीं बता रहा है। बस लोगों के सामने बार-बार कह रहा है कि वह रामजी को मार दिया है।

स्थानीय लोगों ने वारदात की जानकारी फौरन संजारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम सीन को सील कर दिया है। पुलिस फोरेंसिक टीम का इंतजार कर रही है। मौका-ए-वारदात पर खून ही खून बिखरा पड़ा मिला है। साथ ही लाश भी पड़ी मिली है।

BJP भाजपा नेता हरीश कटझरे ने बताया कि रात 3 बजे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मैं वहां पहुंचा था। घर में खून ही खून मिला है। गांव के प्रथम नागरिक की जघन्य हत्या से शोक व्याप्त है। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले में संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि मर्डर की वारदात हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक जांच के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने दोस्त रामजी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया के जरिए एक दिन पहले ही दोनों की पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि, शराब के नशे में उसने हत्या की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को जिगरी दोस्त के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिससे दोनों की दोस्ती टूटी, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। इसी गम में खूब शराब पी और दोस्त को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या का राज छिपाने मुक्तिधाम में उसकी लाश भी जला दी। मामला सिटी कोतवाली का है

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This