छत्तीसगढ़ में डॉक्टर बहू को पटक-पटककर पीटा, VIDEO:महिला बोली- सबूत दिखाने के बाद भी नहीं सुन रही पुलिस; दर्ज कर दिया काउंटर FIR

Must Read

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बहू को उसके ससुराल वालों ने बाल पकड़कर खींचे और पटक-पटककर पीटा है। शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची तो शिकायत नहीं सुनी गई। एविडेंस मांगा।

जब महिला ने उसका वीडियो दे दिया तो पुलिस ने काउंटर FIR दर्ज कर दिया। मामला नेवई थाना अंतर्गत रिसाली क्षेत्र का है।

आजाद मार्केट रिसाली में रहने वाली कमरुन निशा खान ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। निशा BMS डॉक्टर है। श्रीशंकराचार्य अस्पताल में जॉब करती है।

ससुराल वालों और महिला के बीच में होता झगड़ा।
ससुराल वालों और महिला के बीच में होता झगड़ा।

 

महिला ने बताया कि 31 अगस्त 2024 को निशा को उसके जेठ, देवर, सास और ननद ने मिलकर बुरी तरह पीटा। मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 2-3 पुरुष और 2-3 महिलाएं मिलकर उसे पीट रहे हैं।

परिवार के लोग निशा के बाल पकड़कर दीवार पर गिरा देते हैं। इसके बाद जमीन पर पटककर उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। निशा बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है, लेकिन कोई सामने नहीं आया।

दीवार के पास गिराकर कई लोगों ने महिला को पीटा।
दीवार के पास गिराकर कई लोगों ने महिला को पीटा।

 

निशा का कहना है कि वह मारपीट के बाद नेवई थाने पहुंची। पुलिस ने जाहिदा खान, मोहर्रम और सागीर खान के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उनकी शिकायत पर निशा को भी आरोपी बना दिया।

महिला ने बताया कि मारपीट से पहले भी कई बार थाने जाकर प्रताड़ना की शिकायत दे चुकी है, लेकिन जांच अधिकारी ने शिकायत नहीं सुनी। अगर वह सुनते तो उसके साथ मारपीट की घटना नहीं होती।

वह एएसआई जिसने नहीं सुनी महिला की शिकायत
वह एएसआई जिसने नहीं सुनी महिला की शिकायत

 

निशा का कहना है कि काउंटर FIR दर्ज होने पर वह ASP अभिषेक झा के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। एएसपी ने उनकी बातों को सुनकर टीआई को फटकार लगाई। FIR दर्ज करने की जगह काउंटर FIR क्यों दर्ज किया गया।

नेवई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उल्टा समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

निशा के पति वजीर खान दिव्यांग हो गए हैं। 23 जून को भी निशा ने एक शिकायत नेवई थाने में की थी। उसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके जेठ और देवर संपत्ति को लेकर उससे झगड़ा करते हैं।

उसने जेठ के खिलाफ बलात्कार का प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। पुलिस इसे संपत्ति विवाद बता रही है।

दुर्ग जिले में बहू को उसके ससुराल वालों ने बाल खींचकर पटक-पटककर पीटा
दुर्ग जिले में बहू को उसके ससुराल वालों ने बाल खींचकर पटक-पटककर पीटा

 

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला का कहना है कि कमरुन निशा के खिलाफ उसकी 65 साल की बुजुर्ग सास ने शिकायत की है। पुलिस का काम FIR दर्ज करना है। उन्होंने दोनों की शिकायत दर्ज की है।

कमरुन ने जो वीडियो एविडेंस के रूप में दिए हैं, उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि अब रही बात सच क्या है और सजा क्या होनी चाहिए। ये तय करना कोर्ट का काम है। अगर कमरुन सही है तो न्यायालय से उसे न्याय जरूर मिलेगा।

दुर्ग जिले में शनिवार देर रात गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में दो युवकों ने बीच सड़क पर 17 साल की लड़की से मारपीट की। लड़की को थप्पड़ मारे और बाल पकड़कर खींचे। गालियां देते हुए लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया।

बीच-बचाव करने पर लड़की के भाई से भी मारपीट की। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक युवक ने 10वीं की छात्रा को पीट-पीटकर मार डाला। युवक ने छात्रा को गलियों में दौड़ाया और लाठी-डंडे से जमकर पीटा।

इस दौरान वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई बचाने के लिए नहीं आया। मामला बाजार चारभाटा पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

Latest News

*मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ‘मुख्यमंत्री वार रूम’ का उद्घाटन, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की मिलेगी नई दिशा*

मुंबई, 23 सितंबर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मंत्रालय की सातवीं मंजिल पर पुनर्निर्मित 'मुख्यमंत्री वार रूम' का उद्घाटन...

More Articles Like This