Monday, February 16, 2026

छत्तीसगढ़: पटवारियों ने ऑनलाइन कार्य बहिष्कार स्थगित किया, आमजन को मिलेगी राहत

Must Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में 16 दिसंबर से जारी ऑनलाइन कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय आदर्श आचार संहिता और आमजन के कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप और सचिव शिव कुमार साहू ने बताया कि ऑनलाइन कार्यों के लिए साधन-संसाधन की मांग को लेकर राज्यभर के पटवारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन आम जनता को हो रही परेशानी और प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए बहिष्कार को फिलहाल स्थगित किया गया है।

इस निर्णय से लंबित राजस्व और ऑनलाइन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
क्या सरकार पटवारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक कदम उठाएगी? यह देखना होगा।

    Latest News

    रायपुर में सट्टा बाज़ार का ‘क्लीन बोल्ड’ टी20 वर्ल्ड कप (IND vs PAK) से पहले सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख कैश समेत 4...

    रायपुर, छत्तीसगढ़ | टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले रायपुर पुलिस ने...

    More Articles Like This