छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में आज यलो अलर्ट:अगले 3 दिन रायपुर, बस्तर संभाग में बरसात; बीजापुर में बिजली गिरने से जवान की मौत

Must Read

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और गरियाबंद में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

वहीं बीजापुर जिले में शुक्रवार शाम नक्सल ऑपरेशन पर निकले एक जवान पर आकाशीय बिजली गिर गई। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जवान का नाम कमलेश हेमला (23) है। वो बस्तरिया बटालियन में पदस्थ था।

प्रदेश में 1 जून से 6 सितंबर तक 999.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से एक प्रतिशत अधिक है। तीन जिलों में सामान्य से अधिक और 6 जिलों में कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है।

आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

रायपुर में 33.4 डिग्री टेंपरेचर शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में दिन का तापमान 32.4 डिग्री रहा जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में 31.8 डिग्री तापमान रहा जो औसत से 2.5 डिग्री अधिक रहा। जगदलपुर में 29.2 डिग्री टेंपरेचर रहा। वहीं दुर्ग में 32.6 डिग्री तापमान रहा जो औसत से 2.8 डिग्री अधिक था।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This