Thursday, September 4, 2025

गांजा तस्करी में चार आरोपी गिरफ्तार, 13.2 किलो गांजा व स्कॉर्पियो जब्त – कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। आगामी रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के मद्देनज़र जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल कोरबा और सिविल लाइन रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13.200 किलोग्राम अवैध गांजा और एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG 12 BP 1653) जब्त किया है।

 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के सभी थाना एवं चौकियों को नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

 

सूचना के आधार पर दोनों इकाइयों की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध ढंग से घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से विभिन्न पैकेटों में रखे कुल 13 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

 

1. किरण महंत (35), निवासी रजगामार, अमोघनगर, थाना बालको नगर

 

 

2. प्रकाश कुमार महंत (32), निवासी पंप हाउस, नेहरू नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर

 

 

3. दिनेश कुमार यादव (40), निवासी रिस्ती चौक, कोटवार मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर

 

 

4. कृष्ण कुमार प्रजापति (42), निवासी रामपुर बस्ती, थाना सिविल लाइन रामपुर

 

 

 

इन सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 472/2025, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बरामद गांजे को सीलबंद कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्यवाही में इन अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा: निरीक्षक प्रमोद, उप निरीक्षक महासिंह, सहायक उप निरीक्षक दुर्गेश, प्रधान आरक्षक आकाश, राजेश्वर, आरक्षक सुरेंद्र, जितेंद्र, योगेश, संजय, अर्जुन, कविचरण, संदीप, साहबान, पुरुषोत्तम, धर्मेंद्र, शैलेन्द्र तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक गुना राम, आरक्षक सुशील, आलोक, प्रशांत, संजू।

 

कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

Latest News

बंगाल विधानसभा में हंगामा: BJP-TMC विधायकों में हाथापाई, चीफ व्हिप शंकर घोष निलंबित

 नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा में चल रहे तीन दिनों के विशेष सत्र के तीसरे और आखिरी दिन हंगामा और झड़प...

More Articles Like This