गवन की खुशियां मातम में बदली: सड़क हादसे में मासूम की मौत, 10 घायल

Must Read

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गवन (नई दुल्हन) लेकर लौट रही एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास हुआ। तूफान वाहन (CG 11 BJ 9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था। वाहन में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

खुशी के माहौल में पसरा मातम
बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी के बाद गवन की रस्म पूरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होने के कारण गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस, चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची। दर्री सीएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का बताया जा रहा है, जिसे किराए पर लिया गया था। हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है।

    Latest News

    Big Decision of Railways : यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें’ हथबंद-भाटापारा के बीच काम के चलते 6 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

    बिलासपुर/रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले हथबंद और भाटापारा रेलवे स्टेशनों के...

    More Articles Like This