Tuesday, February 24, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

Must Read

जगदलपुर, 24 जनवरी 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे रहे, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी श्री प्रवीण भारती कर रहे हैं, जो परेड में शामिल कुल 14 प्लाटून को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा और विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान अतिथियों द्वारा स्कूली बच्चों के आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This