खदान की सुरक्षा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, मौके पर मौत

Must Read

कोरबा: जिले के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान अजाब सिंह ने सोमवार को ड्यूटी के दौरान खुदकुशी कर ली। जवान ने अपनी राइफल से खुद पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, और खदान परिसर में अफरातफरी का माहौल है।

 

घटना का विवरण

सूत्रों के मुताबिक, अजाब सिंह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त की है जब जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने अचानक अपनी राइफल उठाकर खुद पर गोली चला दी। गोली लगने के तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

 

 

    Latest News

    Bihar Elections: बिहार चुनाव में सुशांत का नाम फिर चर्चा में, बहन दिव्या ने भरा नामांकन

    Bihar Elections पटना, 13 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में एक नया...

    More Articles Like This