Monday, February 23, 2026

कोरबा: वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का निधन

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ की राजनीति को आज एक गहरा आघात लगा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल का बुधवार रात करीब 10:30 बजे दुखद निधन हो गया। वे कोरबा के दुरपा रोड, पुरानी बस्ती के निवासी थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

 

अग्रवाल जी का उपचार पहले बालको अस्पताल में कराया गया था, जहां से हालत में कुछ सुधार के बाद वे घर लौट आए थे। हालांकि स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण वे घर पर ही उपचार ले रहे थे। लेकिन बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

 

बनवारी लाल अग्रवाल अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा देवी, पुत्रवधू और पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि समस्त राजनीतिक दलों, नगरवासियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न दलों के नेताओं और आम नागरिकों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया।

 

बनवारी लाल अग्रवाल का राजनीतिक जीवन ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की मिसाल रहा है। वे वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष पद को भी गरिमा के साथ संभाला। कोरबा सहित पूरे राज्य में उनकी एक अलग पहचान थी।

 

उनकी अंतिम यात्रा कल गुरुवार को उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी। पार्टी और प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की

शक्ति दे।

 

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This