*कोरबा: बजरंग चौक से बरबसपुर बाईपास मार्ग पर फ्लाई ऐश परिवहन पर रोक*

Must Read

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया, जिसमें फ्लाई ऐश के अवैध गिराव की स्थिति पाई गई। 01 अक्टूबर 2024 को किए गए इस निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके मद्देनज़र, मंडल ने तत्काल प्रभाव से 4 अक्टूबर तक इस मार्ग पर फ्लाई ऐश के परिवहन पर रोक लगा दी है।

मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि उल्लंघन की स्थिति पाई गई, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लाई ऐश को 3 दिनों के भीतर हटाने के बाद ही परिवहन बहाल करने पर पुनर्विचार किया जाएगा।

Latest News

*कोरबा: कन्या आश्रम में 16 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, भोजन के बाद मचा हड़कंप*

कटोरी नांगोई (कोरबा) – कोरबा जिले के कटोरी नांगोई कन्या आश्रम में भोजन के बाद 16 छात्राओं की अचानक...

More Articles Like This