Sunday, February 22, 2026

कोरबा की बेटी ने बढ़ाया मान: एंजेल सिंह बनीं सिविल जज, गौरवान्वित हुआ पूरा जिला

Must Read

कोरबा के लिए आज गर्व का क्षण है! शहर की प्रतिभावान बेटी एंजेल सिंह का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। न्यायिक सेवा के क्षेत्र में अपनी जगह बनाकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 🌟

बता दें कि एंजेल सिंह, कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्री रवि पी. सिंह एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (बालको) की सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती रत्नप्रभा सिंह (निवासी: दुरपा रोड, कोरबा) की सुपुत्री हैं।

पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित इस परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से न्यायपालिका में स्थान पाकर युवाओं के लिए एक नई मिसाल पेश की है। इस बड़ी सफलता पर एंजेल सिंह और उनके गौरवान्वित माता-पिता को ढेरों बधाइयां और भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं

    Latest News

    CG NEWS : पागल कुत्तों का तांडव, 3 गांवों में 5 लोगों को बुरी तरह नोचा ग्रामीणों में दहशत

    बलौदाबाजार/पलारी: जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों में पागल कुत्तों के हमले से इलाके...

    More Articles Like This