किसानों की मांग पर बढ़ी धान खरीदी केंद्रों की लिमिट

Must Read

सूरजपुर। जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ने से किसान लंबे समय से परेशान थे। लिमिट के अभाव में किसान समय पर अपना धान नहीं बेच पा रहे थे, जिससे खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और किसानों में असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।

किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने न केवल धान खरीदी केंद्रों का लगातार दौरा कर किसानों से सीधा संवाद किया, बल्कि विधानसभा सत्र के दौरान विभागीय मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर धान खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाने की मांग भी मजबूती से रखी।

विधायक श्री मरावी की मांग पर प्रभारी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर को धान खरीदी केंद्रों की लिमिट तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक श्री मरावी ने जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होगा।

इधर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने भी किसानों की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और लिमिट बढ़ाने का आग्रह किया। जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धान खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ा दी।

लिमिट बढ़ने के बाद धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी आई है और अब किसान बिना किसी बाधा के अपना धान बेच पा रहे हैं। व्यवस्था में सुधार से जिले के किसानों में संतोष का माहौल है। किसानों ने प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हो सका।

    Latest News

    Bilaspur Youth Dubai Rescue : बिलासपुर के लिए राहत दुबई में युद्ध के बीच फंसे 3 दोस्त सुरक्षित लौटे, 9 दिन तक अटकी रही...

    Bilaspur Youth Dubai Rescue , बिलासपुर — पश्चिमी एशिया में छिड़े सैन्य संघर्ष के बीच दुबई में फंसे छत्तीसगढ़...

    More Articles Like This