Getting your Trinity Audio player ready...
|
जांजगीर-चांपा, 11 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसी कड़ी में अकलतरा ओवर ब्रिज पर जानबूझकर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एएसपी यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत कई वाहन चालकों पर अपराध दर्ज किया है।
अकलतरा शास्त्री चौक ओवर ब्रिज पर खड़े वाहनों के कारण मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति बन रही थी। नागरिकों की अपील पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 285 BNS के तहत अपराध कायम कर वाहनों को जप्त किया। जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई उनमें –
👉 CG 11BR 5233
👉 CG 10NB 1057
👉 CG 13C 1327
👉 CG 11AZ 9099
👉 CG 10BK 9973
👉 CG 11BE 8923
👉 CG 10BL 2813
शामिल हैं।