Tuesday, February 24, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Must Read

गेवरा बस्ती धरमपुर। गेवरा बस्ती धरमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भाग–2 में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी के नन्हे-नन्हे बच्चों के साथ उनकी माताएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई, जिसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गतिविधियों में भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी और संविधान व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और माताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम और संस्कार विकसित होते हैं।

पूरे कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

    Latest News

    प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने दी जान, बहन को फोन पर कहा- ‘मैने जहर खा लिया है’

    कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड...

    More Articles Like This