हिमाचल में मस्जिद विवाद को लेकर लोग सड़कों पर उतरे:शिमला समेत 4 जगह प्रदर्शन; पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रैलियां, बाजार बंद रहे

Must Read

हिमाचल प्रदेश की मस्जिदों में अवैध निर्माण के विवाद को लेकर 4 जिलों में प्रदर्शन हो रहा है। शिमला से सटे सुन्नी, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर जिले के पांवटा साहिब और मंडी के सुंदरनगर में हिंदू संगठनों ने शनिवार को आक्रोश रैली निकाली। ये संगठन शिमला के संजौली मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का पुलिस वैरिफिकेशन हो। साथ ही उनके कामकाज पर नजर रखी जाए। इस प्रदर्शन के समर्थन में पूरे प्रदेश के बाजार भी 2 घंटे बंद रखे गए। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे राज्य में मस्जिदों और मुस्लिम आबादी वाले इलाकों के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

शिमला के सुन्नी बाजार में प्रदर्शनकारियों ने तालियां बजाकर विरोध जताया।
शिमला के सुन्नी बाजार में प्रदर्शनकारियों ने तालियां बजाकर विरोध जताया।
सिरमौर के पांवटा साहिब में आक्रोश रैली निकाली गई।
सिरमौर के पांवटा साहिब में आक्रोश रैली निकाली गई।
बिलासपुर के घुमारवीं बाजार में प्रदर्शन करते हुए लोग।
बिलासपुर के घुमारवीं बाजार में प्रदर्शन करते हुए लोग।
हमीरपुर जिला मुख्यालय पर हिंदू संगठन और व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।
हमीरपुर जिला मुख्यालय पर हिंदू संगठन और व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

शिमला में 31 अगस्त की शाम को मल्याणा गांव में एक स्थानीय व्यक्ति की पिटाई की गई। आरोप लगे कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसे पीटा। मारपीट के बाद आरोपी शिमला की संजौली मस्जिद में छिप गए। स्थानीय लोगों ने अगले ही दिन यानी 1 सितंबर को संजौली में मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 5 मंजिला मस्जिद के 3 फ्लोर अवैध हैं। टॉप फ्लोर पर आने वाले उनके घरों में तांका-झांकी करते हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संजौली में बनी मस्जिद अवैध है। इसे तोड़ा जाए। 5 सितंबर को संजौली और चौड़ा मैदान में प्रदर्शन हुआ। इसी दिन शाम को शिमला के कसुम्पटी में भी स्थानीय लोगों ने मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिर बुधवार को शिमला में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने संजौली-ढली में उग्र प्रदर्शन किया।

  • संजौली-ढली में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। यह मामला निगम आयुक्त की कोर्ट में भी चल रहा है। संजौली मस्जिद की 3 मंजिल अवैध बताई जा रही हैं। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने कहा कि अगर कोर्ट आदेश देती है तो वे खुद तीन फ्लोर को तोड़ देंगे। तब तक मस्जिद के ये 3 फ्लोर सील कर दिए जाएं।

 मंडी के जेल रोड पर बनी एक मस्जिद में अवैध निर्माण पर विवाद है। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। बाद में मामला नगर निगम आयुक्त कोर्ट पहुंचा। इस कोर्ट ने 13 सितंबर को मस्जिद के ऊपर के 2 फ्लोर को अवैध करार दिया और इसे तोड़ने के लिए 30 दिन का समय दिया। मस्जिद की बाउंड्री भी  की जमीन पर बनी है। विवाद बढ़ने पर मुस्लिम समुदाय ने खुद इसे तोड़ना शुरू कर दिया है।

हिमाचल के मंडी शहर में मस्जिद की दो अ‌वैध मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। तीस साल पुरानी 3 मंजिला यह मस्जिद शहर के जेल रोड पर है। आरोप है कि इसकी 2 मंजिल अवैध रूप से बनाई गई थीं। अब इन्हें तोड़ा जाएगा

हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद विवाद जल्द सुलझ सकता है। मस्जिद कमेटी ने गुरुवार (12 सितंबर) को मस्जिद का अवैध निर्माण तोड़ने की पेशकश की। इसके लिए उन्होंने शिमला नगर निगम कमिश्नर भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This