सशक्त बूथ बनाने शक्ति केन्द्रवार निरंतर बैठकें कर रही भाजपा

Must Read

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी बूथों को सशक्त बनाने व बूथ स्तर पर टीम गठित कर उन्हें सक्रिय रूप से ज़मीनी स्तर पर कार्य करने शक्ति केन्द्र वार लगातार बैठकें कर रही है। जिले के तेरह मण्डल में नवनियुक्त प्रभारी व मण्डल अध्यक्ष बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में शामिल हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र को भाजपा ने जगदलपुर पूर्वी मण्डल व जगदलपुर पश्चिमी मण्डल के रूप में विभाजित किया है। जहाँ शहरी क्षेत्र के दोनों मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व अविनाश श्रीवास्तव शक्ति केन्द्रों में बूथवार बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

आज शुक्रवार को पूर्वी जगदलपुर मण्डल में भगत सिंह शक्ति केन्द्र व मोतीलाल नेहरू शक्ति केन्द्र की बैठक संपन्न हुई। मोतीलाल नेहरू वार्ड में आयोजित शक्ति केन्द्र की बैठक में जगदलपुर पूर्वी मण्डल प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह आर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिये कार्यकर्ता परिश्रम करें। वर्तमान में जारी एसआईआर अभियान में सभी को गंभीरता से कार्य करना है। पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों में गणमान्य नागरिक व आमजनों को जोड़ने का काम योजना बनाकर किया जाये तो इसका सकारात्मक परिणाम हम सभी को मिलेगा। बैठक को पूर्व जिलाअध्यक्ष विद्या शरण तिवारी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर पाण्डेय ने भी संबोधित किया। शक्ति केन्द्र प्रभारी किरण दीवान ने वृत रखा। बैठक का संचालन मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी व आभार प्रदर्शन बालाजी वार्ड पार्षद हरीश पारख ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, मण्डल महामंत्री दिगम्बर राव व संतोष बाजपेयी, अजय शंकर त्रिवेदी, रोहित त्रिवेदी,पी विनय राजू, रिंकू पाण्डेय,अरूण नेताम, राजेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास, पंकज त्रिवेदी, पलविन्दर सिंह जोहल, दीपक त्रिवेदी, अभिषेक साव,पुखराज खत्री,अच्युत सामंत, रामू राव, मयंक दीवान, नीलिमा यादव, सूरज केसरवानी, महेश चंदानी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Latest News

    Chhattisgarh Hindu Organization Controversy : ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर जश्न, ठाकुर राम सिंह बोले- “मातम मनाने वाले ईरान जाएं”

    Chhattisgarh Hindu Organization Controversy, बिलासपुर — न्यायधानी बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का स्थानीय स्तर पर विरोध और जश्न अब...

    More Articles Like This