Tuesday, February 24, 2026

सक्ती रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस को मिला ठहराव, क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

Must Read

सक्ती। सक्ती रेलवे स्टेशन में गोंडवाना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया गया। यह हमारी लोकसभा क्षेत्र के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस बहुप्रतीक्षित रेलवे स्टॉपेज के लिए मैं केंद्रीय रेल मंत्री माननीय श्री Ashwini Vaishnaw जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।

इस सुविधा के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी की यात्रा में उल्लेखनीय सहूलियत मिलेगी। यह निर्णय न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि हमारे क्षेत्र की कनेक्टिविटी, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा देगा। यह कदम समग्र क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक मजबूत पहल है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती कीर्तन चंद्रा जी, नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री कवि शरण वर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण कांत चंद्रा जी, श्री गोपी ठाकुर जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री राम अवतार अग्रवाल जी, श्री संजय रामचंद्र जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी एवं कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण—
श्री के. श्रीनिवासन (ADRM/Operations, SECR, BSP),
श्री एस. भारतीयन (DCM, SECR, BSP),
श्री डी. एस. चौहान (ACM/Goods, SECR, BSP),
श्री विजय कुमार कोरी (CCI, रायगढ़ सेक्शन)
एवं श्री अनुज कुमार सिंह (CSM, सक्ती)
की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भारतीय रेलवे, जो विश्व की चौथी सबसे बड़ी रेल सेवा है, उसके सहयोग और समन्वय से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी के सहयोग एवं समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This