Tuesday, December 9, 2025

सक्ती में गोपाष्टमी पर्व पर विशेष आयोजन: नगर भ्रमण और गौ आरती से गूंजेगा जय गौ माता का नारा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

सक्ती। आगामी 29 अक्टूबर, बुधवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गौ सेवा समिति, सक्ती द्वारा कई धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया है। समिति ने नगरवासियों से इस पावन पर्व को दीपावली की तरह हर्षोल्लास से मनाने और गौ सेवा का संकल्प लेने की अपील की है।

गोपाष्टमी के दिन प्रातः 7:00 बजे स्टेशन हनुमान मंदिर से नगर भ्रमण प्रारंभ होगा, जिसमें भक्तजन गौ माताओं को हरा चारा, गुड़, रोटी आदि अर्पित करेंगे। गौ सेवा समिति ने सभी गौ भक्तों से इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

शाम को 7:00 बजे समिति द्वारा संचालित गौ आश्रय स्थल में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यहां निराश्रित, घायल एवं पीड़ित गौ माताओं की सेवा और आरती की जाएगी।

समिति ने कहा है कि यह दिन केवल पूजा का नहीं, बल्कि गौ सेवा के प्रति जागरूकता और कर्तव्य भावना जागृत करने का अवसर है। समिति ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने आसपास की गौशालाओं या सड़कों पर विचरण करने वाली गौ माताओं की सेवा करें और हरा चारा, गुड़, रोटी आदि अर्पित कर पुण्य अर्जित करें।

Latest News

Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ खनिज साधन विभाग में बड़ा फेरबदल 22 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

रायपुर, 09 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने राज्यभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 22...

More Articles Like This