शुभारंभ से पहले ही वंदेभारत के कांच तोड़े:छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता के भाई समेत 5 गिरफ्तार; ट्रायल के दौरान 3 कोच पर फेंके पत्थर

Must Read

छत्तीसगढ़ को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल के दौरान ही शुक्रवार को उस पर पथराव किया गया। इसके चलते ट्रेन के 3 कोच C2-10, C4-1, C9-78 के कांच टूट गए। रेलवे पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता के भाई सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, वंदे भारत ट्रेन का 13 सितंबर को ट्रायल रन था। ट्रेन सुबह दुर्ग स्टेशन से करीब 7.10 बजे विशाखापट्टनम के लिए निकली। लौटते वक्त शुक्रवार रात करीब 9 बजे महासमुंद के बागबाहरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर पत्थर फेंके। PM मोदी 16 सितंबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

ट्रेन पर पथराव के चलते C2-10, C4-1, C9-78 के कांच टूट गए हैं।
ट्रेन पर पथराव के चलते C2-10, C4-1, C9-78 के कांच टूट गए हैं।

 

रात में ट्रेन में पथराव की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। शनिवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। RPF के मुताबिक पत्थरबाजों में आरोपी शिव कुमार बघेल, देवेंद्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव शामिल है। आरोपी शिव कुमार यूथ कांग्रेस के खल्लारी विधानसभा के अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई और पार्षद खिलेश्वरी बघेल का देवर है।

RPF निरीक्षक प्रवीण सिंह धाकड़ ने बताया कि, पांचों आरोपी बागबहरा इलाके के रहने वाले हैं। सभी 25 से 30 के बीच के हैं। रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन सभी को रायपुर रेलवे स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पथराव के पीछे क्या कारण है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने पर रेलवे पुलिस ने पार्षद के भाई समेत 5 आरोपियों को पकड़ा है।

बताया जाता है कि, बागबाहरा रेलवे कैंपस के पास ही पुराना बाजार हुआ करता था, जो अब हट चुका है। जिसके चलते लोगों का आवाजाही अब नहीं होत। वहीं पर एक मंदिर भी है और आसपास सन्नाटा पसरा रहता है। सारे असमाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। कुछ कदम पर ही गांजा, शराब की खुलेआम बेचा जाता है। वंदे भारत ट्रेन पथराव भी उसी स्थान पर किया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रायल के दौरान 130 की स्पीड से दौड़ी। महज 8.15 घंटे में अपना सफर पूरा किया। इसमें रेलवे के अफसर और उनकी टेक्निकल टीम मौजूद थी। ट्रेन का 16 सितंबर को PM नरेन्द्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। ट्रेन दुर्ग से रायपुर, खरियार रोड, टिटलागढ़ और विजयनगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 5.45 को रवाना होगी और रायपुर 6.08 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 6.13 बजे रवाना होगी और 1.45 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किमी की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ को दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्टनम तक 566 किमी की दूरी करीब 8 घंटे में तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस वंदे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में है।

 

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This