रूस पर अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा हमला:38 मंजिला इमारत से टकराया ड्रोन, यूक्रेन पर हमले का आरोप

Must Read

रूस के सारातोव में अमेरिका में हुए वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर जैसा हमला हुआ है। एक ड्रोन सोमवार सुबह 38 मंजिला रिहायशी इमारत ‘वोल्गा स्काई’ से टकराया। इसमें अब तक 2 लोगों के घायल होने की खबर है।

रॉयटर्स के मुताबिक रूस पर 20 ड्रोन दागे गए। इनमें सबसे ज्यादा 9 सरातोव में दागे। इसके अलावा कुर्स्क पर 3, बेलगोरोदस्काया पर 2, ब्रांस्क पर 2, तुल्स्काया पर 2, ओर्लोव्यस्काया पर 1 और रियाजान में 1 ड्रोन दागे गए।

मॉस्को के गर्वनर ने दावा किया कि यूक्रेन ने इन ड्रोन हमलों को अंजाम दिया है। यूक्रेन ने इस पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। जानकारी के मुताबिक़ यूक्रेन की तरफ़ से दागा गया था ड्रोन

रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने रूस के सारातोव की सबसे ऊंची बिल्डिंग को अपना निशाना बनाया। एंगेल्स में रूस का स्ट्रैटेजिक बॉम्बर मिलिट्री बेस है। रूस – यूक्रेन जंग के शुरू होने के बाद से ही यूक्रेन कई बार इस पर हमला कर चुका है।

हमले में बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हमले की वजह से बिल्डिंग के नीचे खड़ी 20 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने सरातोव में यूक्रेन के 9 ड्रोन मार गिराए हैं। सरातोव की यूक्रेन सीमा से दूरी 900 किमी है। इस हमले के बाद सभी तरह की हवाई गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This