रायपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला:जांघ के ऊपर से निकला पहिया; दर्द से तड़पते हुए सड़क पर तोड़ा दम

Must Read

राजधानी रायपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचल दिया है। इस हादसे में युवक की सड़क पर ही दर्द में तड़पते हुए मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर के ऊपर से गाड़ी का चक्का गुजरा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है।

तिल्दा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक नीलकांत यादव, बुधेला गांव का रहने वाला था। वह फिलहाल तुलसी नेवरा में रह रहा था। नीलकांत नाकोड़ा प्लांट में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। आशंका है कि तिल्दा खरोरा मेन रोड पर कोनारी के आगे वह बाइक से उतरा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

मृतक नीलकांत यादव, बुधेला गांव का रहने वाला था।
मृतक नीलकांत यादव, बुधेला गांव का रहने वाला था।

 

इस एक्सीडेंट में नीलकांत के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह कुचला गया है। उसके जांघ के ऊपर से वाहन का चक्का गुजर गया है। जिससे शरीर का अंदरूनी अंग बाहर आ गए हैं। सुबह जब सड़क पर किसी ने लाश पड़ी हुई देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Latest News

घायल सांप को लेकर ईलाज कराने पहुंचे अस्पताल:सभी देखकर रह गए हैरान, डाॅक्टर ने दवा लगाया, रायगढ़ के एक घर में घायल मिला था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक घायल सांप को लेकर उसका ईलाज कराने...

More Articles Like This