Monday, February 23, 2026

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की मोहनपुर-बैकुंठपुर बस

Must Read

सूरजपुर/23 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के चौथे चरण के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को और सुदृढ़ करते हुए आज एक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय के प्रांगण से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह नई बस सेवा मोहनपुर से बैकुंठपुर के बीच संचालित होगी। निर्धारित रूट के अनुसार यह बस मोहनपुर से प्रस्थान करते हुए पम्पानगर, रामानुजनगर, अर्जुनपुर, तिवरागुड़ी, गोविंदपुर, तेजपुर, बरहोल और कुडेली होते हुए बैकुंठपुर तक पहुंचेगी। इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, जो अब तक परिवहन की समस्या से जूझ रहे थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का यह प्रयास जिले में लगातार जारी है।V

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This