मस्जिद पर पत्थरबाजी के आरोप में के 5 सदस्य गिरफ्तार

Must Read

कर्नाटक  के मंगलुरु में मस्जिद पर पथराव  के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन  के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पथराव मंगलुरु के बाहरी इलाके में कटिपल्ला 3 ब्लॉक की बद्रीया मस्जिद पर हुई थी। हमले से मस्जिद की खिड़कियों के कांच टूट गए थे।

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। दो बाइक पर चार बदमाश आए और मस्जिद पर पथराव किया। इस घटना के बाद माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मंगलुरु के बाहरी इलाके सुरथकल के पास कटिपल्ला में रात को लोग एकत्र हुए। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया। मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना में वीएचपी के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। इस घटना के बाद माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

 

 

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This