Getting your Trinity Audio player ready...
|
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन GST रिफार्म कार्यशाला का संभाग स्तरीय आयोजन आज पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में किया गया। जिसमें प्रबुद्धजन, व्यापारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये। संभाग स्तरीय कार्यशाला में केन्द्र सरकार द्वारा किये गये GST सुधार पर विस्तृत चर्चा की गयी और GST 2.0 को आमजनता को राहत देने व भारत को आत्म निर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र हित निर्णय का अभिनंदन करते हुये उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को साथ लेकर लिया है। जिसे साकार रूप देने की दिशा में दृढ ईच्छा शक्ति के साथ बड़े निर्णय लिये जा रहे हैं। ऐसा ही ऐतिहासिक निर्णय GST रिफार्म 2.0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। जो न केवल देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती देगा बल्कि देश की आमजनता को राहत देने का बढ़ा कदम है। रोजमर्रा की ज़रूरत की चीज़ो की कीमतों में भारी कमी का सीधा लाभ करोड़ों करोड़ मध्यम वर्ग परिवारों को मिलेगा। खरीददारी बढ़ने से बाज़ार में तेजी आयेगी, जिससे व्यापारी वर्ग लाभान्विता होगा। GST 2.0 से किसानों को लाभ मिलेगा, मेडिकल क्षेत्र में भारी राहत आमजन को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुये भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभ चंद बाफना ने GST रिफार्म 2.0 के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बस्तर चेंबर आफ कामर्स अध्यक्ष श्याम सोमानी ने जीएसटी रिफार्म को वन नेशन वन टैक्स को साकार करने का निर्णय बताया और आमजन सहित व्यापारियों, किसानों सभी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधार निर्णय का अभिनंदन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यशाला को ऋषि हेमाणी,मनीष मूलचंदानी, मोनिका श्रीधर संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन ने स्वदेशी को अपनाने की बात रखते हुये हर घर स्वदेशी- घर घर स्वदेशी के स्वप्न को साकार करने जोर दिया। गरिमामयी आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये आभार प्रदर्शित किया गया।
बाइट-किरण सिंह देव,भाजपा प्रदेशअध्यक्ष।