बिहार में पुलिस वालों पर तीर से हमला:महिला SI के चेहरे पर लगा तीर, जमीन विवाद सुलझाने गई थी टीम

Must Read

अररिया में जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और लाठी से हमला हुआ है। इसमें जोकीहाट थाने के 2 पुलिस वाले घायल हुए हैं। सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां की आंख के पास तीर लगा है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार नट को भी चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया भेज गया है। घटनास्थल पर फिलहाल पुलिस की टीम कैंप कर रही है।

ये हमला महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव में हुआ है। यहां करीब अठारह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद था। पुलिस इसी मामले में कार्रवाई करने गई थी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस जमीन पर महादलित समुदाय के लोग रहते हैं।

एसपी ऑफिस से बताया गया कि ‘महलगांव थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में सोमवार की सुबह 3 बजे दो पक्षों में जमीनी विवाद की शिकायत आई थी। इसमें एक पक्ष की ओर से लगभग 200 लोगों ने संबधित जमीन पर बांस लगाने का काम शुरू कर दिया था। इसी को सुलझाने के लिए महलगांव थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे थे।’

घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम।
घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम।

 

पूर्णिया के कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार घायल महिला दरोगा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जानकारी लेने गए थे। महिला दरोगा का ऑपरेशन हो गया है। वो खतरे से बाहर हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा है।

वहीं, मैक्स में महिला दरोगा का इलाज करनेवाले डॉ. अमित झा ने कहा कि आंख के नीचे लगा तीर चेहरे के अंदर फंस गया था। उसे निकालने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि, हम लोगों ने तीर को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। महिला दरोगा की हालत खतरे से बाहर है।

15 अगस्त 2023 को समस्तीपुर में बदमाशों ने एक दरोगा को गोलियों से भून डाला। फिर 20 दिसंबर 2023 को बेगूसराय में शराब तस्करों ने एक दरोगा को कार से कुचलकर मार डाला। घटना के 3 दिन बाद बदमाशों ने राजधानी पटना में एक दरोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जमुई में एक दरोगा को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। एक-दो नहीं 365 दिन में 100 बार बिहार पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। अफसर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने में लगे रहे और ग्राउंड पर पुलिस अपनी इज्जत बचाती रही।

दिसंबर 2023: किशनगंज में बालू माफिया ने खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था।
दिसंबर 2023: किशनगंज में बालू माफिया ने खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था।
21 फरवरी 2023: सीतामढ़ी में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था।
21 फरवरी 2023: सीतामढ़ी में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था।

 

बिहार पुलिस 3 साल से हर तीसरे दिन पिटी है। बिहार पुलिस के आंकड़े यही कह रहे हैं। साल 2023 में बिहार पुलिस को 100 से अधिक बार पुलिस पर हमले हुए। इस साल बदमाशों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

दिन दहाड़े दरोगा और सिपाही को गोलियों से छलनी कर दिया गया। बिहार पुलिस 2023 के आंकड़ों पर पर्दा डाल रही है, क्योंकि इस साल पूरे देश में सबसे अधिक बिहार पुलिस पिटी है।

साल 2020 और 2021 में 340 बार बिहार पुलिस को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। वहीं साल 2022 में 450 बार बिहार पुलिस की पिटाई हुई। साल 2023 को लेकर पुलिस के अफसरों की चुप्पी बनी है, जबकि घटनाएं बताती हैं कि इस साल पुलिस के लिए अच्छा नहीं रहा। इस साल 100 से अधिक बार बिहार पुलिस की पिटाई हुई है।

गया में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची महिला सिपाही की जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। महिला सिपाही की एक दिन में दो बार पिटाई की गई। सबसे पहले जिस जगह पर विवाद था, वहां महिला पुलिसकर्मी की बाल खींचकर महिलाओं ने पिटाई कर दी। इसके बाद थाने में घुसकर महिलाओं ने उसी महिला पुलिसकर्मी की फिर से पिटाई कर दी।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दो रिश्तेदारों के बीच जमीन विवाद है। विवाद बढ़ता देख एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिला सिपाही की बाल खींचकर कुछ महिलाएं पिटाई कर रही हैं।

Latest News

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, राहत और बचाव कार्य शुरू

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा  हुआ है। बक्सर-डीडीयू पटना रेल खंड पर चलते-चलते अचानक मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में...

More Articles Like This