Tuesday, February 24, 2026

*बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

Must Read

 

*बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

 

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और जीत की खुशी में शरीक हुए*

 

*जनता का विश्वास, सदैव भाजपा के साथ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव*

 

जगदलपुर।

बिहार विधानसभा के घोषित चुनाव परिणाम में एनडीए और भाजपा की शानदार विजय पर आज दोपहर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जोरदार जश्न मनाया। जबरदस्त आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और जीत की खुशियाँ एक दूसरे से साझा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री देव ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर बधाइयाँ दी और भाजपा की चुनावी विजय की खुशियों में शरीक हुये।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार देश के सतत विकास व जनता की सेवा के लिये निरंतर कार्य कर रही है। बिहार की सम्मानीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व जनसेवा के कार्यो पर मुहर लगाकर एनडीए व भाजपा को विजय का आशीर्वाद प्रदान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक विजय के लिये हम बिहार की सम्मानीय जनता के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट करते हैं। जनता के विश्वास, उनके आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बिहार में भाजपा में जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।

 

भाजपा जिला कार्यालय में जीत के जश्न के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विद्या शरण तिवारी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, नगर मण्डल अध्यक्ष द्वय प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशि नाथ पाठक, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल कौशल, रोहित त्रिवेदी, संग्राम सिंह राणा आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

__________________

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This