बिलासपुर में महिला ने नदी में कूदकर की खुदकुशी:ससुरालवालों ने लगाया था चोरी का आरोप, 10KM दूर डैम में मिली लाश

Must Read

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अरपा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला की लाश मिल गई है। बताया जा रहा है कि शनिचरी रपटा से बहकर महिला 10 किलोमीटर दूर पहुंच गई थी। SDRF की टीम ने तीसरे दिन लाश को बरामद किया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक SDRF की टीम को महिला की लाश तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी चेक डेम में मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला साहिला चंद्राकर ससुराल पक्ष लगाए गए चोरी के आरोप से आहत थी।

बिलासपुर के अरपा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला की लाश मिल गई है।

दरअसल, टिकरापारा में रहने वाली साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे, जिससे साहिला परेशान रहती थी।

 

मृतिका की बड़ी बहन सोनी मानिकपुरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुरालवालों ने साहिला पर पैसे और गहने चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की देर शाम साहिला और पति सुनील से फोन पर फिर विवाद हुआ था।

 

अंकित कैवर्त ने बताया कि वह नदी के पास टहलने के लिए आया था। इस दौरान साहिला रपटा पर कुछ देर तक खड़ी थी। इसके बाद उसने सीधे नदी में छलांग लगा दी। अंकित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अंधेरा होने के कारण पुलिस के जवान नदी के किनारे कुछ देर तक तलाश किए, लेकिन लाश उन्हें नहीं मिली थी।

पुलिस ने सोमवार की सुबह से SDRF की टीम को सूचना दी थी। SDRF की टीम नदी के बीच गहराइयों में महिला की तलाश कर रही थी। इसके बाद SDRF की टीम ने तीसरे दिन डैम से महिला की लाश को बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This