Tuesday, February 24, 2026

बालकोनगर में प्रशासन की सख्ती: मिनीमाता चौक व नेहरू नगर के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

Must Read

कोरबा, 17 अक्टूबर 2025।जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बालकोनगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनीमाता चौक के समीप किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान बालकोनगर थाना पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

 

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों में मिनीमाता चौक, सिविक सेंटर के आसपास और नेहरू नगर क्षेत्र में नए अवैध निर्माण कार्य शुरू किए गए थे। इन निर्माणों के जरिए कुछ लोगों द्वारा बालको स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बुलडोज़र चलाकर अतिक्रमण हटाया।

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके दोबारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी अथवा निजी स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अराजक तत्वों के बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें। आगे यदि किसी ने अवैध रूप से भूमि घेरने या निर्माण का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This