Saturday, August 2, 2025

बस्तर पुलिस को मिली सफलता, छेड़खानी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजन पटनायक उर्फ टुन्नु (35 वर्ष), निवासी पत्थरागुड़ा, भंगा राम चौक, जगदलपुर के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2025 को शाम 6 बजे, जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी आरोपी रंजन पटनायक घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। आरोपी ने महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट कर दी और फिर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली, जगदलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई

बस्तर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवानंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

Latest News

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का सनसनीखेज दावा – “PM मोदी, योगी और भागवत का नाम लेने का दबाव...

मुंबई, 2 अगस्त 2025। मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष एनआईए अदालत से बरी होने के बाद पूर्व भाजपा...

More Articles Like This