*बरिडीह नहर में महिला की लाश मिली, पुलिस जुटी जांच में*

Must Read

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिडीह के नहर में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला हत्या का है या फिर कोई दुर्घटना। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ शुरू कर दी है और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

Latest News

SLPRB Admit Card 2024 : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, PST और PET परीक्षा के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट...

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड  ने आधिकारिक तौर पर असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विशेष रूप से शारीरिक...

More Articles Like This