Tuesday, February 10, 2026

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लगाए बस्तर में 350000 क्विंटल धान खराब होने के आरोप ,कहा धान नहीं सड़ा, सिस्टम सड़ चुका है

Must Read

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर धान खरीदी और उसके रख रखाव को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि बस्तर जिले के तीन धान संग्रहण केंद्र नियानार , बीरिंगपाल और सिवनी धान संग्रहण केंद्रों में साढ़े 3 लाख क्विंटल धान पूरी तरह खराब हो चुका है। उन्होंने कहा कि तीनों धान केंद्रों उन्होंने निरीक्षण के दौरान देखा कि धान इतनी बुरी तरह से सड़ कर खराब हो चुका है ।
उन्होंने कहा कि संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव होने के बाद शेष बचा धान बारिश की वजह से पूरी तरह खराब हो चुका है।
उन्होंने कहा कि नियानार संग्रहण केंद्र में 1 लाख 46 हजार क्विंटल ,बीरिंगपाल में 75 हजार क्विंटल और इससे दो वर्ष से जमा 25 हजार धान और सिवनी में 1 लाख क्विंटल धान कुल मिलाकर 3 लाख 50 हजार क्विंटल धान पूरी तरह खराब हो चुका है।
उन्होंने कहा कि उनके सिवनी धान संग्रहण केंद्र के प्रवास के दौरान संग्रहण केंद्र प्रभारी भाग गया और वहां खराब धान को छुपाने के लिए ऊपर से अच्छे धान की परत बिछा दी गई थी। उन्होंने कहा जब अंदर से धान निकाला गया तो वह पूरी तरह खराब निकला।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह धान नहीं सड़ा है बल्कि सरकार का सिस्टम सड़ गया है। उन्होंने कहा कि उस सड़े हुए धान को शासन प्रशासन के द्वारा डरा धमका कर राइस मिलरों को भेजा जा रहा है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि जो सड़ा धान राइस मिलरों को भेजा जा रहा है उसका क्या उपयोग किया जाएगा ??
उन्होंने पूछा कि अप्रैल मई में धान का जो उठाव होना था वह क्यों नहीं। किया गया ??दीपक बैज ने कहा कि जिले के राइस मिलर लगातार उठाव की मांग कर रहे थे परंतु जिला प्रशासन ने उन्हें अनुमति क्यों नही दी ?

    Latest News

    Vijaya Ekadashi 2026 : विजया एकादशी 2026 पारण टाइमिंग जानें कब खोलें व्रत

    Vijaya Ekadashi 2026 , नई दिल्ली — विजया एकादशी 2026 इस वर्ष 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। फाल्गुन...

    More Articles Like This